E-Paperयूपी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मिर्जापुर में कार्य समिति बैठक एवं प्रेस वार्ता कर दिए संगठन सुदृढ़ी का निर्देश

मीरजापुर।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बरौधा, मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के माननीय श्री पंकज चौधरी जी के मुख्य आतिथ्य में जिला कार्य समिति की बैठक जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठक तथा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

बैठक में संगठन की मजबूती आगामी कार्यक्रमों जनसंपर्क अभियान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी ने संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। जिसकी सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं जनहित योजनाओं को आम जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचने का आवाह्न किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने पत्रकारों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि देश और प्रदेश की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा किया। संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की। कार्यक्रम में माननीय प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप पटेल जी, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अशोक चौरसिया जी, भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय लाल बहादुर सरोज जी, पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक माननीय रमाशंकर सिंह पटेल जी, नगर विधायक माननीय रत्नाकर मिश्रा जी, विधान परिषद सदस्य श्री विनीत सिंह जी सहित जिले के जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!