
इंदौर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन जबलपुर के महामंत्री राकेश डीपी पाठक के 7 जुलाई 2026 इंदौर अल्प प्रवास पर फेडरेशन कार्यालय (उर्जा परिसर) इंदौर में आगमन हुआ एवं अनौपचारिक मुलाकात व चर्चा पदाधिकारियों से हुई जिसमें वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संघ के कार्यकलाप व संगठनात्मक मजबूती, आनेवाले समय में क्रियान्वित होने वाली गतिविधियों की जानकारी पर विचार-विमर्श हुआ। आरंभ में फेडरेशन की ओर से इंदौर, बड़नगर, उज्जैन व अन्य स्थानों से शामिल प्रतिनिधियों ने माला व शाल पहनाकर करतल ध्वनि से उनका स्वागत अभिनन्दन किया।
फेडरेशन कार्यालय में महामंत्री राकेश पाठक जी का स्वागत अभिनन्दन करने वालों में झोनल सेक्रेटरी एन के यादव जी सर्वश्री उमाशंकर मेहता जी व उनके साथीगण, मदन वर्मा, उम्मेदसिंह राजपूतजी, जे एल जोशीजी, एन के जैन सा., प्रकाश व्यास जी, आत्माराम खरेड़िया, विरेन्द्र प्रताप मिश्रा जी, मदन भेराजी, किशोर सोनी एवं अन्य पदाधिकारी प्रतिनिधि शामिल हुए।
– मदन वर्मा (प्रदेश प्रवक्ता)
मप्र विद्युत कर्म. संघ फेडरेशन
जबलपुर शाखा: इंदौर
दिनांक 09.07.2026
समाचार, सादर प्रकाशनार्थ।



