मधुमंजरी फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों और कंबलों का वितरण

मधु मंजरी फाउंडेशन खुर्जा द्वारा ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के लिए गर्म कपड़ों और कंबलों का वितरण किया गया।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य सर्दी से बचाव करना और समाज के कमजोर वर्गों को राहत प्रदान करना है। फाउंडेशन के सदस्यों ने मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए इस अभियान को सफल बनाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों की अपेक्षा जताई।

संस्थापक और अध्यक्ष लेखिका रिंकी अग्रवाल प्राची ने बताया सर्दियों में जब मौसम कहर बरपा रहा है। ठिठुरन और गलन बढ़ रही है। हर कोई कपड़ों से लदा रहना चाहता है और कुछ जरूरतमंद ऐसे भी है जो जरूर का सामान भी जुटा नहीं पाते। संस्था थोड़ी सी कोशिश करती है समाज सेवा की।
मधुमंजरी फाउंडेशन की टीम खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी गई गर्म कपड़ों का वितरण करने। साथ में चंचल मित्तल, विनीता अग्रवाल, पारुल बंसल, स्वीटी गर्ग,उषा गोस्वामी, रेखा अग्रवाल रही।



