
बिटिया रानी बिटिया रानी
तुम तो हो खूब सयानी
सपने तुम्हारे बहुत ही प्यारे
कर दोगी तुम पूरे सारे
पढ़ो लिखो और सीखो बातें
यह बनेंगी तुम्हारी ताकते
सही गलत के भेद को जानो
ढोंग और प्रेम का रूप पहचानो
जानो-जागो और जगाओ
देखो सपने सारे वो
जो तुमको पूरे करने हैं
मुश्किलों से कह दो की
हौसले हमारे बड़े हैं
अपनी मंजिल मुझे प्यारी है
और रास्ता बनाने का काम भी जारी है
अब बात सुनो यह ध्यान से
रास्ते बदलो बेशक तुम
पर लक्ष्य से अपने भटकना नहीं
हर चाहत तुम्हारी पूरी होगी
घर ,गाड़ी ,नाम और चर्चा
हर और बात तुम्हारी होगी
बस हिम्मत रखना,धैर्य न खोना
और खुद को संभालना,हर मोड़ पर
क्योंकि इस सफर में
तुम ही तुम्हारी साथी होगी। 🥰
अनामिका श्रीवास्तव




