राष्ट्रीयता के विकास में एनएसएस नींव की ईंट -सर्वेंद्र वीर विक्रम

अंबेडकर नगर। रासेयो विद्यार्थियों के भीतर संस्कार,सहकार,समर्पण,सेवा भावना के साथ ही साथ राष्ट्रीयता के विकास हेतु किसी इमारत के नींव की ईंट जैसी योजना है,को दिखती नहीं है किंतु पूरी इमारत खड़ी उसी के आधार पर रहती है।ये उद्गार श्री लल्लन जी पीजी कॉलेज और गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुलतानपुर के प्रबंधक सर्वेंद्र वीर विक्रम सिंह ने व्यक्त किए।

श्री सिंह गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुलतानपुर में आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
ज्ञातव्य है कि उक्त कॉलेज मात्र अयोध्या मंडल का ही एक नामचीन विद्यालय न होकर प्रदेश स्तर पर शिक्षा,खेल और अन्य पाठ्येतर क्रियाकलापों में अग्रणी भूमिकाएं निभाता रहा है।यहां राष्ट्रीय सेवा योजना की कुल चार इकाइयां संचालित हैं।जिनके दिनांक 27 जनवरी से 02 फरवरी तक चलने वाले विशेष शिविर का आयोजन बचुआपार स्थित गांधी स्मारक संस्कृत इंटर कालेज में किया जा रहा है।जिसके प्रथम दिन आज शिविर की रंगारंग शुरुआत हुई।
दिलचस्प बात तो यह है कि बोर्ड परीक्षाओं के सन्नीकट होने के बावजूद विद्यार्थियों में शिविर को लेकर तीव्र उत्कंठा और लालसा दिखी।इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।इसके साथ ही कार्यक्रम को प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह,रिटायर शिक्षक राम चरण सिंह,पूर्व कार्यक्रमाधिकारी राजेश मिश्र,श्याम केतु सिंह,डॉ.उदयराज मिश्र ने संबोधित किया तथा संचालन शिक्षक सुधीर शुक्ल ने किया।



