साहित्य

फागुन

किरण कुमारी 'वर्तनी

फागुन अपने रंग में, रंगे धरणी चित्त।
रखे सहज आहार ज्यों ,रहे संतुलित पित्त।।

सूखे पत्ते ने कहा ,हुआ हमारा अंत ।
बारी अब नव पात का, कहता झूम बसंत।।

सृष्टि सृजन के क्रम में, बदले कितने रंग।
साथ ढले ज्यों हर घड़ी, सीखे जीवन‌ ढंग।।

मुरझाए हर पात का, न रहा कोई छोर।
हवा संग उड़ता रहा, इत -उत ही बिन डोर।।

कल जो झूमा डाल पर, आज रहा बेहाल ।
टूटा ज्यों बस शाख से , लिपट गया त्यों काल।।

भरा हुआ है प्रश्न से, जीवन का हर मोड़‌‌।
उत्तर अपने हाथ में, चिंता करना छोड़। ‌

पावन फागुन मास से, सीखो जीवन सार।
जन्म -मरण के चक्र में,फँसना है बेकार।।

फागुन है रंगीन बस, प्रेम मिलन का मास।
दुख को सुख का रूप दे, नित्य भरे हैं श्वास।।

किरण कुमारी ‘वर्तनी’ जमशेदपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!