पी.एम. श्री प्राथमिक विद्यालय मिलक जहांगीराबाद अलीपुर का वार्षिकोत्सव आयोजित
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सब पढ़ें सब बढ़ें का दिया संदेश

धामपुर । पी.एम. श्री प्राथमिक विद्यालय मिलक जहांगीराबाद अलीपुर में आयोजित वार्षिक उत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सब पढ़ें सब बढ़ें का संदेश दिया।
आयोजन के जिसमें मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी से मुन्नालाल त्रिवेदी द्वारा सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उत्सव में बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसमें नन्ना मुन्ना राही कहते हैं हमको दुनिया वाले देश मेरा रंगीला स्कूल जाना है। पी एम श्री के नाम की पहचान मेरा स्कूल जन्मदिन हर बच्चे का आता है,कविताओं का मंचन किया गया बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी सम्मानित अतिथि गणों को मंत्र मुक्त कर ताली बजाने पर मजबूर किया.
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार शर्मा, आशाराम सैनी,आफताब अली, ए आर पी अक्षय कौशिक, लक्ष्य वीर सिंह, शबनम खातून ग्राम प्रधान अफसाना खातून इमराना खातून , फिजा खातून ज्योति प्रकाश गहलोत नीरज कुमार चंद्रभान पूनम चौहान अनुश्री भारद्वाज नवीन नवीन कुमार संस्था फ्लैन, शकील अंसारी मुजफ्फर अली आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अभयवीर सिंह द्वारा किया गया प्रधान अध्यापक अभिषेक भारद्वाज द्वारा अंत में शासन द्वारा चलाई गई योजनाओं को बताकर नवीन प्रवेश नामांकन वृद्धि आदि पर कार्य करने हेतु अभिभावकों से अपील की गई।



