साहित्य समाचार

ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति,राजेश मृदुल श्रीराम मन्दिर काव्य सम्मान से सम्मानित 

मेंहदावल (संत कबीर नगर): सेवानिवृत्त शिक्षक तथा नगर के प्रसिद्ध कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति तथा युवा शिक्षक और कवि राजेश मृदुल को कल शाम अयोध्या के बिड़ला धर्मशाला के मनोरमा देवी हाल में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ के पश्चात उन्हें माला पहना कर, जय श्रीराम पट्टिका, श्री राम दरबार का बड़ा चित्र तथा श्रीराम मन्दिर काव्य सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया l इस कवि सम्मेलन में दिल्ली, हरियाणा राजस्थान बिहार तथा उत्तर प्रदेश के कई कवयित्री तथा कवियों ने काव्य पाठ किया और सम्मानित किये गये।

इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में नगर के दोनों कवियों ने राम पर उत्तम काव्य पाठ करके मेंहदावल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊँचा किया है l ईश्वर चन्द्र ने पढ़ा… काव्य समागम है हुआ, राम चन्द्र के साथ l

राम सहित अब आप को, झुका रहा मैं माथ ll राजेश मृदुल ने पढ़ा… भाव-सद्भाव की अल्पना राम हैं l धर्म-सद्कर्म की कल्पना राम हैं ll दोनों की कविताएँ बहुत सराही गईं l इस कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी (जिला कार्यक्रम अधिकारी अयोध्या),मुख्य अतिथि चंपत राय (महासचिव, श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि डॉ. कीर्ति वर्धन मुजफ्फर नगर थे l यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग अयोध्या तथा आँगन फाउंडेशन दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में लगातर तीसरी बार किया गया l इसके संयोजक डॉ.अजय गर्ग तथा डॉ.बबीता किरण थे l इन दोनों तथा शिव प्रभाकर ओझा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया l मेंहदावल से अयोध्या तक पहुँचाने का श्रेय डॉ. सुधीर श्रीवास्तव को जाता है l उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कवियों क्रमशः गिरिराज सिंह, बलवंत सिंह, संत प्रसाद, राजेन्द्र सिंह हंस, अम्बर बस्तवी, मोहर नाथ मिश्र, ब्रह्मनाथ पांडेय, राजेश मृदुल, छेदीलाल वर्मा, हलीम, परदेसी, प्रेम कुमार गुप्त,डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. शिव नाथ सिंह ‘शिव’ ,लाल जी जायसवाल, शिव नाथ यादव, प्रेम चंद गुप्त आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई दिया है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!