E-Paperक्राइमयूपी

ग्राम प्रधान को थाने के सामने गोली मारने की धमकी प्रधान ने थाने पर दी तहरीर 

अहरौला।थाना क्षेत्र के पारा ग्राम सभा के प्रधान बृजेश मौर्य अहरौला थाने में तहरीर दी है प्रधान बृजेश मौर्य ने बताया 27 फरवरी की शाम उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारे मां-बाप कल तुम्हारा मुंह नहीं देख पाएंगे अहरौला थाने के सामने तुम्हें गोली मार के खत्म कर दूंगा और तुमने मेरे साथ जो किया है मैं किसी दशा में भी तुम्हें छोड़ नहीं सकता प्रधान का कहना है कि मेरे पास उक्त काल की रिकॉर्डिंग भी है और जब से फोन आया है मैं डरा हुआ हूं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया ग्राम प्रधान पर बृजेश मौर्य की तहरीर मिली है लेकिन उनसे ऑडियो रिकॉर्डिंग मांगी गई अभी तक उन्होंने नहीं दिया है फिर हाल जांच में निकाल कर आया है उनके गांव में ही एक अनुसूचित वर्ग के व्यक्ति से बहुत पुरानी रंजिश है मामला उसी से जुड़ा हुआ है फिर हाल पुलिस जानकारी के आधार पर प्रधान और दूसरे पक्ष को भी थाने पर बुलाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!