बिहार
डॉ0 गोविंद मोहन मिश्र का निधन

सहसराम( दरभंगा)। चकवेदौलिया (समस्तीपुर) निवासी ब्रज नंदन मिश्र के सुपुत्र जाने माने चिकित्सक गोविंद मोहन मिश्र का निधन गत दिनों पटना में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। आपकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी ।आप सहसराम में लगभग 30 वर्षों से रह रहे थे। आप निर्धन रोगियों की सेवा सदैव करते रहे । आपके चाहने वालों का अंतिम दर्शन हेतु भीड़ उमड़ पड़ी । इन्हें मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र विभूति मोहन मिश्र ने सहसराम के समीप मटियारा घाट में दिया ।आप अपने पीछे दो पुत्र ,एक पुत्री ,पोता ,पोती, नाती ,नातिन सहित भरा_ पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।
प्रस्तुति _दुर्गेश मोहन
बिहटा ,पटना (बिहार)



