E-Paperयूपी

आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने पर पीड़ित ने मंडल आयुक्त से मिलकर की शिकायत रिपोर्ट लगाने वाले पर कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने अमरण अनशन व आत्मदाह की दी है चेतावनी


अहरौला। थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय पुत्र अशोक उपाध्याय मंगलवार को कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया फूलपुर तहसील अंतर्गत कंदरा गांव के क्षेत्रीय लेखपाल आईजीआरएस रिपोर्ट पर मनमाने और गलत ढंग से रिपोर्ट लगाई है कमिश्नर से उन्होंने मांग की है कि इसकी जांच करा कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कि जाय बताते चते आइजीआरएस के माध्यम से जमीन कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई गई है लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा आईजीआरएस पर फर्जी तरीके से विपक्षियों के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी गई। अभिषेक उपाध्याय के द्वारा तहसील और जिले के चक्कर लगाते लगाते थक हारकर मुख्यमंत्री से ऑनलाइन शिकायत कर आमरण अनशन व आत्मदाह की चेतावनी दी है आरोप है कि कंदरा गांव में मेरी माता किरन और पिता अशोक कुमार के नाम से दो चक है जिसमें कुछ लोग बैनामा भी लिए हुए हैं मौके पर दोनों चको में लगभग तीन से चार बीघा जमीन खतौनी मे अवशेष बची हुई है लेकिन विपक्षी जमीन पर कब्जा किए है। अभिषेक उपाध्याय ने बताया की मंडललयुक्त को शिकायती पत्र दिया है जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है कहा कि अगर मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो मैं आमरण अनशन फिर आत्मदाह करने को मजबूर हूं क्योंकि तहसील प्रशासन से गुहार लगाते लगाते मै थक गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!