E-Paperयूपी

जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं का उमड़ा स्नेह,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दि ग्राम टुडे संवाददाता

मीरजापुर। पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर उनके शुक्लहा स्थित मिर्जापुर आवास पर क्षेत्र एवं जनपद के विभिन्न भागों से आए भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों,समर्थकों एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। सभी ने माननीय विधायक जी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे सदैव क्षेत्र की जनता की सेवा,विकास एवं जनकल्याण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

अपने जन्मदिवस को सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए, विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ 10 पौधों का पौधारोपण किया तथा सभी से अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक यदि एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे,तो प्रदेश और देश को हरित एवं समृद्ध बनाया जा सकता है।

विधायक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है और सभी नागरिकों को इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता निभानी चाहिए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे तथा सभी ने विधायक को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ,सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!