
पोते ने दादा से पूछा
क्यों सब देते ताने,
स्वाद में अदरक कैसा होता
बंदर यह क्या जाने।
दादा बोले किसी चीज के
गुण हम जान न पाएं,
बिना सोच समझे ही उसके
अवगुण हम बतलाएं।
ऐसे में ही मिलकर हमको
देते सारे ताने,
स्वाद में अदरक कैसा होता
बंदर यह क्या जाने।
मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदौसी
मो ०- 8433013409
दिनांक- 18-1-2026




