
पोते ने पूछा दादा जी
बगुला कैसे हुआ भगत?
समझ नहीं मैं उसको पाया
जिसे जानता अखिल जगत।
दादा बोले, कोई भोला
होने का दावा करता,
पर जैसे ही मिलता अवसर
वह कपट साथ में करता।
कहे लोग ताने देकर तब
लगता तू बिल्कुल वैसा,
बनकर ढोंगी फिरता है तू
भगत एक बगुला जैसा।
मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदौसी
मो-8433013409
दिनांक- 26-1-2026


