
इन छः बच्चों की मां
अब इस दुनिया में नहीं है
किसी ने हत्या कर दी
जो मासूम हैं
रात भर ये मासूम बच्चे
डर के कारण
पिल्ले की तरह
एक दूसरे से लिपटे रहे
बिना बोले एक दूसरे से
एकटक अपलक
ताकते रहे
सिर्फ मां की मौत का चित्र
सिर्फ, सिर्फ मां ही जेहन में थी
एक डर और आतंक और खौफ
पूरी रात एक दूसरे से दुबके रहे
……
जयचन्द प्रजापति ‘जय’
प्रयागराज




