साहित्य

नया साल

ममता झा

 

नया जोश नई उमंग,
नए वर्ष में नई पहल हो।
समय सबका साथ दे और,
सुखमय हर ऑगन का पल हो।

नव वर्ष का ऊगता सूरज,
सबके लिए मंगलकारी हो।
स्नेह और आत्मीयता से,
उम्मीदों का अनमोल भोर हो।

बीते साल जो मिली निराशा,
इस वर्ष ज़िन्दगी सरल सरल हो।
कोई भी अब न रहे भूखा,
सम्पन्नता से भरा नववर्ष हो।

सभी नए मुकाम को पाएं,
हास विलास से जीवन बिताए।
मिलजुलकर मंगल कामना कर,
सबों के लिए मंगलमय वर्ष हो।
******************************
ममता झा

 

डालटेनगंज


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!