साहित्य

सबको अपने-अपने कर्मों का फल मिलता है

एस के कपूर"श्री हंस"

******
सबको अपने-अपने कर्मों का फल मिलता है।
किसीको राह सुगम तो किसीको दल-दल मिलता है।।
******
स्वयं का सम्मान तभी जब औरों का मान करते हैं।
मिली वाणी बोलने को तो सुनने को कान रखते हैं।।
मत करो बुरा संदेश प्रभु का पल -पल मिलता है।
सबको अपने-अपने कर्मों का फल मिलता है।।
******
इसी जन्म में मिल जाता है अपनी करनी का फल।
इसीलिए किसीको मिलता छल कोई पाता सुफल।।
व्यक्ति फल पाता जरूरआज नहीं तो कल मिलता है।
सबको अपने-अपने कर्मों का फल मिलता है।।
***
मुट्ठी खाली ही होती जब लेते हैं अंतिम श्वास।
वही याद आता जब हो अच्छे कर्मों का अहसास।।
प्रभु पास है हमारे यह आभास हर पल मिलता है।
सबको अपने-अपने कर्मों का फल मिलता है।।
*****
एस के कपूर”श्री हंस”
बरेली।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!