
उन्नति हो इस देश की,प्रगति करे दिनरात।
राष्ट्र जागरण कीजिए, पायें शुभ सौगात।।1।।
राष्ट्र चेतना हो सजग, जन जन पहरेदार।
भारत आगे बढ़ सके, बन ऐसा किरदार।।2।।
कितने हुए शहीद हैं, देकर जीवन दान।
मातु भारती के लिए, हुए सभी बलिदान।।3।।
भारत ऐसा देश हैं, जहाँ हुए भगवान।
पूज्य संत ऋषि साधुजन, हुए बहुत श्रीमान।।4।।
भारत भू पर लोटकर, बड़े हुए श्रीराम।
रास रचा वंशी बजा, योगिराज घनश्याम।।5।।
ब्रह्मनाथ पाण्डेय’ मधुर’
वार्ड नंबर-5 काॅंटी, मुहल्ला- ककटही, नगर पंचायत- मेंहदावल, पोस्ट- मेंहदावल, जिला- संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश 272271




