पिता सातवीं शादी की कर रहा तैयारी नाबालिक बेटे ने थाने पर दी तहरीर

अहरौला। थाना क्षेत्र के पूरा दुबे गोदाम निवासी 17 वर्षी शनि मौर्य पुत्र अमरजीत मौर्य ने थाने पर तहरीर दी है मामला काफी हैरान करने वाला है नाबालिक बेटे ने खुद अपने पिता के खिलाफ तहरीर दे कर सातवी शादी करने का आरोप लगाया है और रुकवाने की गुहार लगायी है बेटे ने बताया कि पिता अमरजीत मौर्य (55) अब तक 6 शादियां कर चुके हैं अब सातवीं शादी करने की तैयारी में लगे हुए हैं नाबालिक बेटे शनि मौर्य ने बताया पिता ने मेरी मां से तीसरी शादी की थी उसके पहले दो शादियां और कर चुके थे इसके बाद भी कुल 6 शादियां अबतक कर चुके हैं छठवीं शादी 2024 में किये वह कुछ दिनों रहने के बाद जमीन अपने नाम करने की बात कहने लगी और पिता ने जमीन जब नाम नहीं किये तो वह जेवर की मांग करने लगी जब जेवर भी नहीं मिला तो वह कहीं अन्यत्र चली गई अब पिता अमरजीत मौर्य सातवीं शादी के लिए कुछ लोगों के संपर्क में हैं उन्होंने सातवीं शादी करने का लालच दिया है और बची हुई जमीन बेचने के लिए उन्होंने किसी से ₹50000 एडवांस में ले भी लिया है आधी से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं उनके द्वारा लिया गया कर्ज कई बार चुकता किया अभी मैं 12वीं का छात्र हूं जबरिया हमें पिताजी कमाने के लिए भेज दिए अभी मैं बाहर था और 12वीं की परीक्षा देने आया हूं और उनके द्वारा लिया गया कर्ज मेहनत मजदूरी करके चुकता कर रहा हूं अब यह सातवीं शादी करने के लिए आमादा है और जगह जमीन भी बचने के लिए एडवांस ले भी चुके हैं हमने थाने में तहरीर दी है हालांकि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। गांव के प्रधान शत्रुघ्न कनौजिया ने मामले को सही बताया की अमरजीत मौर्य अब तक कई शादियां कर चुके हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा का कहना है बेटे के आरोपो की जांच कर पिता को समझाने की कोशिश की जाएगी।


