
सात घोड़ों का है रथ तुम्हारा
जग की आत्मा,तुम्हें पुकारा
नवग्रह राजा का, पद प्राप्त
सूरज सम्पूर्ण जग में व्याप्त
सौर मंडल के मुख्य सदस्य
ऊर्जा के शक्तिशाली भंडार
विद्या गुरु हो श्री हनुमान के
लिया अदिति घर अवतार
देते सबकों तुम प्रत्यक्ष दर्शन
नहीं सम्भव, तुम बिन जीवन
होता उत्पन्न तुम से प्रकाश
करें प्रकाशित धरा-आकाश
जग करे नित-नित उपासना
देवता करें तुम्हारी आराधना
होते प्रसन्न पाकर अर्घ्य दान
करे धन-धान्य, कीर्ति प्रदान
मीनाक्षी शर्मा ‘मनुश्री’




