साहित्य

आया शरण में मैं हूं बिहारी

डा राजेश तिवारी मक्खन

आया शरण में मैं हूं बिहारीश ।।
बांह पकड़ लो ओ गिरिधारी ।।

ग्राह से गज को भी तुमने छुड़ाया ।
उसको बचाया शरण में जो आया ।।
मुझ पर भी कृपा हो जाए तुम्हारी ।
…………………………………1

ब्रज को भी अग्नि से तुमने बचाया ।
हुआ नाश उसका असुर जो भी आया।।
महिमा कहूं मैं कहां तक तुम्हारी ।
………………………………….2

सभी धर्म छोड़ो शरण में तो आओ ।
यही बात कहती है गीता बताओ ।।
अक्षौहिणी सेना 18 दिन में मारी ।
………………………………….3

तुम्हें छोड़कर के कहां और जाऊं ।
किसका बनूं और किसका कहाऊं।।
बहुत थक गया हूं लो अब निहारी ।
…………………………………….4

न मुझ में है शक्ति न मुझ में है भक्ति ।
न तुम्हें छोड़ पाऊं हो कृपा ऐसी शक्ति ।।
मक्खन मन है मेरा दया हो तुम्हारी ।।
……………………………………5

डा राजेश तिवारी मक्खन
झांसी उ प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!