
कैंसर है मुझको, आज दवाई खाने दीजिए,
सोया नहीं रातों से, आज सो जाने दीजिए।
साँसें उधार सी लगती हैं इस टूटे जिस्म में,
दो पल का ही सही, थोड़ा सुकून लीजिए।
मैं पिता हूँ, दर्द दिखाना मुझे आता नहीं,
आँसू छुपा के, हँसी का कर्ज़ निभाता हूँ।
मेरे हिस्से की थकान, आज तुम लीजिए,
कल के लिए मैं फिर ,खुद को बचा लाता हूँ।
बच्चों के सपनों की खातिर,जिया हूँ उम्र भर,
अब मेरे दर्द का बोझ, कुछ हल्का कीजिए।
आवाज़ अगर मेरी, काँप रही है तो आज,
इसे कमज़ोरी नहीं, मेरी मजबूरी समझ लीजिए।
अगर कल न रहूँ तो ,शिकवा कभी मत करना,
मेरी हर साँस में तुम ही तुम बसे थे मान लीजिए।
दिलकश दर्द भरी यह दास्तां,पिता की चुप पुकार,
आख़िरी बार मुझे भी ,अपना समझ लीजिए।
दिनेश पाल सिंह दिलकश
जनपद संभल उत्तर प्रदेश




