साहित्य

सोशल मीडिया का संसार

सुमन बिष्ट

हथेली में सिमट गया है अब
पूरा जगत का विस्तार,
एक क्लिक में जुड़ जाते हैं
दिल से दिल, विचार से विचार।

सोशल मीडिया का यह मंच
सिर्फ़ समय बिताने भर का नहीं,
यह संवादों का सेतु है
जहाँ दूरी भी दूरी रहती नहीं।

यहाँ शब्द बनते हैं संदेश,
और संदेश बनते पहचान,
अजनबी भी अपने लगते हैं
जब जुड़े मन से मन की तान।

शिक्षा की भी खुली है पाठशाला,
हर विषय का मिलता ज्ञान ,
समाचार, शिक्षा, अनुभव,
सब मिलते हैं एक समान।

व्यापारों को नई दिशा मिली,
नए सपनों को मिली उड़ान,
छोटे-छोटे हाथों ने भी
छू लिया बाजार का आसमान।

मनोरंजन के रंग हजार,
वीडियो, संगीत और गीत,
थकी हुई इस भागती दुनिया को
मिल जाता कुछ पल का प्रीत।

और सबसे सुंदर बात यह है-
यह अभिव्यक्ति का खुला आकाश,
जहाँ हर मन अपनी रचना से
भर सकता है नया प्रकाश।

पर याद रहे यह शक्ति बड़ी है,
इसका उपयोग हो सद्भाव से,
तभी यह डिजिटल दुनिया
सजेगी प्रेम और विश्वास से।

सुमन बिष्ट, नोएडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!