जल संकट दूर करने के लिए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की बड़ी पहल

मिर्जापुर।अष्टभुजा डाकबंगला में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आगमन पर क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस दौरान पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने जल शक्ति मंत्री से विस्तृत चर्चा की। विधायक ने विशेष रूप से उन गांवों का मुद्दा उठाया जहां जल जीवन मिशन के अंतर्गत अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने मंत्री जी को अवगत कराया कि भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है।
इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
हर घर नल, हर घर जल के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रशासन सख्त।

