मित्रों उनकी हिंदी बड़ी स्ट्रांग
हिंदी में ही लिखते हैं सॉन्ग
कुछ लोग बिलीव नहीं करते
लेकिन यह बात नहीं है रोंग
उन्हें ही मंच की शान बनाएं
जो भाषण देते लॉन्ग लॉन्ग
बैनर तक इंग्लिश में छपते हैं
बताओ बात राइट है या रोंग
हिंदी दिवस पर इंग्लिश बोले
करते हैं हिंदी प्रेमी का ढोंग
ढोंग करें जो पड़ोसी देश में
ट्रीटमेंट करें फिर किम जोंग
करवा दो देश की एक भाषा
हिंदी खुद हो जाएगी डिंगडोंग
पं पुष्पराज धीमान भुलक्कड़
गांव नसीरपुर कला हरिद्वार उत्तराखंड




