
शिवेश्वर दत्त ने जन्म लिया था रमेश पांडे जी के घर में।
पुलकित देश अपार हुआ था खुशियां छाई अंबर में।।
१/रुड़की जनपद हरिद्वार उत्तराखंड में निवास है,
संघर्षशील और कर्मठ जुझारू जैसे गुण भी पास हैं।
आपकी शिक्षा आपकी दीक्षा ना भूले जीवन भर में,
पुलकित देश —————–।।
२/प्राथमिक से स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की आपने,
पत्रकारिता निष्णात का भी कार्य किया था आपने।
आपके प्रति श्रद्धा अर्पित है हिंद दिलों के स्वर स्वर में,
पुलकित देश ——————।।
३/समाचार पत्र दि गाम टूडे का पृकाशन किया आपने,
साहित्य क्षेत्र में निरंतर सक्रिय कार्य किया था आपने।
सजल नेत्र लेकर हम ढूंढे आज तुम्हें भारत भर में,
पुलकित देश —————।।
४/विशेश्वर दत्त की काया में थी सदा ही सच्ची आत्मा,
कहां विशेश्वर दत्त बता दो परमेश्वर परमात्मा।
हो रही जय जयकार आपकी भारत देश के जर जर में,
पुलकित देश –+————।।
५/एवं तक नील गगन का चंदा अपनी छटा दिखाएगा,
तब तक विशेश्वर दत्त की गाथा विश्व झूम कर गाएगा।
विशेश्वर दत्त का अलख जगा है मंजुल हर एक घर घर में,
पुलकित देश —————–।।
मनोज मंजुल ओज कवि कासगंज जनपद कासगंज उत्तर प्रदेश



