
१
गांधी
सत्य अहिंसा
जीवन का आधार
राष्ट्र को
दिया।
२
बापू
लाठी संग
अडिग साहस चले
अन्याय से
लड़े।
३
चरखा
स्वावलंबन
जन-जन की आशा
भारत को
जागृत।
४
सादा
जीवन, उच्च
विचार का संदेश
विश्व ने
माना।
५
राष्ट्रपिता
नमन हम
श्रद्धा से करते
युग-युग तक
स्मरण।
६
स्वराज
जन-मन का
सपना साकार
बलिदान से
पाया।
७
सत्य
अडिग पथ
अहिंसा की राह
मानवता को
भाया।
८
बापू
तेरा नाम
शांति का मंत्र
विश्व भर में
गूँजा।
९
भारत
तेरे पद
चिह्नों पर चले
नव युग का
पथ।
डाॅ सुमन मेहरोत्रा
मुजफ्फरपुर, बिहार




