साहित्य

होली स्पेशल फायकु

नीलम अग्रवाल "रत्न"

आओ राधा होरी खेलें
केशर चंदन घोलें
तुम्हारे लिए ।

हरा गुलाबी नीला पीला
सारे रंग लाया
तुम्हारे लिए ।

थोड़ी देर ठहरो कान्हा
पुआ गुझिया लाई
तुम्हारे लिए ।

सखियाँ सारी साथ आई
भर पिचकारी लाई
तुम्हारे लिए ।

रंग मत डारो कान्हा
अंग मेरे कोमल
तुम्हारे लिए ।

प्रीत रंग रंगी राधा
यही सब बोले
तुम्हारे लिए ।

चुनरी मत खींचों कान्हा
लाज मोहे आती
तुम्हारे लिए ।

बाल सखा देख रहे
करे ठिठोली सारे
तुम्हारे लिए ।।

नीलम अग्रवाल “रत्न” बैंगलोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!