
माता-पिता जीवन का आधार हैं,
उनके बिना सपने भी बेकार हैं।
माँ की ममता छाँव सी ठंडी,
पिता का साया शक्ति अखंड है।
वे खुद संघर्षों में जीते हैं,
पर बच्चों के लिए खुशियाँ सीते हैं।
उनके त्याग का कोई मोल नहीं,
उनके जैसा इस जग में कोई और नहीं।
जिस घर में माता-पिता का सम्मान होता है,
वहीं सच्चा सुख और भगवान का वास होता है। 🌷🙏
नूतन गर्ग (दिल्ली)




