डॉ ऋतु अग्रवाल’ को नेपाल से मिला “मातृभाषा रत्न” अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, दिनांक 21 फरवरी 2026 के शुभ अवसर पर प्रयागराज, उ. प्र. की लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकारा, कलम के हस्ताक्षर मंच की उप-संस्थापिका एवं उपाध्यक्षा, हमारा प्यारा हिंदुस्तान की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं दैनिक समाचार पत्र अमर स्तंभ की संवाददाता डॉ ऋतु अग्रवाल को “मातृभाषा रत्न” अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।

कवियत्री, लेखिका, साहित्यकारा एवं संवाददाता के रूप में मातृभाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं साहित्यिक उत्थान में उनके उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह गरिमामयी सम्मान प्रदान किया गया है।
डॉ ऋतु अग्रवाल को इस सम्मान की सूचना मिलते ही साहित्यिक जगत में तथा परिवार में हर्ष का माहौल है। देश-विदेश के साहित्यकारों सहित सभी शुभचिंतकों, मित्रों, साहित्यप्रेमियों ने डॉ ऋतु अग्रवाल को बधाई प्रेषित की है। परिवारजन डॉ ऋतु अग्रवाल की इस उपलब्धि के लिए स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। डॉ रितु अग्रवाल इस उपलब्धि का समस्त श्रेय अपने माता-पिता व, पति एवं पुत्र को देती हैं।




