साहित्य

कल चाहिए कामयाबी तो आज से करो तैयारी

एस के कपूर"श्री हंस"

**
कल चाहिए कामयाबी तो आज से करो तैयारी।
किस्मत की मेहनत से ही रही हमेशा पक्की यारी।।
**
जिस पथ पर समस्या उसी पथ पर निदान होता है।
जो भी हार कर रूक गया वह जीवन भर रोता है।।
लक्ष्य पर सदा डटे रहो इसी बात में है होशियारी।
कल चाहिए कामयाबी तो आज से करो तैयारी।।
**
अंधेरे कभी भी सबेरों को रोक नहीं पाते हैं।
पुरुषार्थ स्वयं ही सफलताओं को बुला कर लाते हैं।।
जानलो कि श्रम से ही भाग्य करवट लेता उजियारी।
कल चाहिए कामयाबी तो आज से करो तैयारी।।
**
भाग्य और कर्म के खेल में जीत सदा कर्म की होती है।
हमेशा जीतने वालों में वाह-वाही उनके श्रम की होती है।।
हमेशा नजर रहती मंजिल पर जिन्हें जीत होती प्यारी।
कल चाहिए कामयाबी तो आज से करो तैयारी।।
**
रचयिता।।एस के कपूर”श्री हंस”
बरेली।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!