
रामनवमी सनातन की है सच्ची पहचान ।
लंका जीती राम ने मिला , सत्य को मान ।
पापी रावण मारकर, किया अहम नाश।
पराजित रहा घोर तम विसरित हुआ प्रकाश।
श्रीराममय जगत हुआ ,हुई सत्य की जीत
दुष्ट का दलन हुआ भक्त नहीं भयभीत।
होगा पापमुक्त वही जपता जो प्रभु नाम
लंका दहन रावण वध नीतिगत काम।
कौशल्या सुत राम ,रख मर्यादा लाज
नाशित किया अधर्म किए सनातन काज।
दीप प्रकाशित प्रेमिल उजला मन का द्वार
अन्तस का तम मिटे उजला हो संसार।
दया मनुजता धर्म मानवता की शान
मर्यादा पुरुष थे सनातन की पहचान।
अहंकार न हो मन में अपने श्रीमन तात
दंभी का अंत निश्चित समझें यह बात।
संस्कार जीवंत रहें ,कर लें कुछ सद्काम
अहंकार का अंत हुआ अमर हुए श्रीराम।
डॉ. नवनीता दुबे नूपुर©®✍️मंडला,मप्र,स्वरचित।




