E-Paperयूपी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच की समस्त कार्यकारिणी भंग, एक माह में नई टीम का गठन होगा

युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर ने कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की

अहरौला। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन एवं नई रणनीति के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर उत्तर प्रदेश युवा मंच की प्रदेश, मंडल एवं जिला स्तर की समस्त कार्यकारिणी को 26 मार्च से तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।इस संबंध में उत्तर प्रदेश युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार एक माह के भीतर नई कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय को प्रेषित की जाएगी।उन्होंने बताया कि युवा मंच की कार्यकारिणी का पुनर्गठन नए सिरे से किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक नए और सक्रिय युवाओं को जोड़ा जाएगा, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी में कई ऐसे लोग थे जो वर्षों से पद पर रहते हुए निष्क्रिय थे। ऐसे निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।प्रदेश अध्यक्ष ने आगे बताया कि 1 अप्रैल से 16 अप्रैल तक प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान उनके नेतृत्व में चलाया जाएगा। इसके पश्चात 17 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के उपरांत नई कार्यकारिणी की सूची लखनऊ कार्यालय को भेज दी जाएगी।इस पुनर्गठन के माध्यम से पार्टी युवा मंच को अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!