दि ग्राम टूडे प्रकाशन समूह द्वारा कवियत्री अंजू विश्वकर्मा को सम्मान
दि ग्राम टुडे/संवाददाता

गोरखपुर। साहित्यिक क्षेत्र में बढ़-चढ प्रतिभाग करने के लिए गोरखपुर,उ.प्र. की वरिष्ठ साहित्यकारा अंजू विश्वकर्मा अवि को हिन्दी दैनिक अखबार ग्राम टूडे द्वारा सम्मानित किया गया। ग्राम टूडे के समूह सम्पादक डा.शिवेश्वर पाण्डेय द्वारा कवियत्री को सम्मानित करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया। उनको साधुवाद करते, उनकी लेखनी को निरन्तर सृजन करने के लिए साहित्य भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया। डा. शिवेश्वर पाण्डेय ने कहा कि दि ग्राम टूडे प्रकाशन समूह परिवार आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
इन महत्वपूर्ण पलों में अंजू विश्वकर्मा अवि द्वारा ह्रदय से आभार व्यक्त किया गया। कहा गया कि समाचार पत्र सामाजिक, साहित्यिक तथा सांस्कृतिक विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है जो निश्चित ही अत्यंत सराहनीय कदम है। साहित्यिक गतिविधियों द्वारा समाज के उत्थान में ऐसे ही कार्य किया जाना चाहिए, जिससे समाज को सकारात्मक दिशा मिल सके। उन्होंने समाचार पत्र के साथ निरंतर जुड़े रहने की इच्छा जताई। तथा समाचार पत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय एवं प्रधान सम्पादक सुभाष चन्द्र पाण्डेय जी का धन्यवाद निवेदित किया।




