साहित्य

किताब

राजीव त्रिपाठी

किताबें हमारी मार्गदर्शक होती है
किताबें शिक्षा का उद्भव होती है!!
बहुत सीखने को मिलता है इनसे,
किताबें सदा नवल होती है!!
किताबें कभी सरल
कभी जटिल होती है!!
किताबें ज्ञान का भंडार
ज्ञान से और गहरी होती है!!
इतिहास बिना किताब की
शक्ल लिए अधूरा लगता है
किताबें हर युग की प्रहरी होती है!!
क्या ज्ञान क्या विज्ञान क्या अंग्रेजी
किताबें भाषा की सहेली होती है!!
इन्सान के जीवन के हर क्षेत्र में
सफलता की सीढ़ी होती है!!
लिखा हुआ पढ़ना और
पढ़ कर लिखना,
शिक्षा में अभ्यास की महती,
ज़रूरत होती है!!
चाहे अध्यात्म हो या कोई भी क्षेत्र,
किताबें पीढ़ीयो की,
उद्धारक होती है..!!

स्वरचित- राजीव त्रिपाठी
उदयपुर राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!