साहित्य

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी 

 डॉक्टर शशिकला

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी को कोटि-कोटि नमन, अर्पित श्रद्धा सुमन सम्मान।

अवुल पाकिर जैनुलाबद्दिन अब्दुल कलाम था, उनका पूरा नाम, वे थे महान ।

15 अक्टूबर 1931 को जन्मे रामेश्वरम -तमिलनाडु जन्मस्थान।

पिता नाविक -माता ग्रहणी, गरीबी में लालटेन में पढ़ते ,कर्मठ कर्मयोगी ,शिक्षाविद बहुमुखी व्यक्तित्व महान ।

1957 में एम .आई.टी.से एयरोस्पेस इंजीनियर बने, चमका खानदान ।

चार दशक तक ,स्वदेशी उपग्रह निर्माण में दिया योगदान ।

परमाणु परीक्षण के साथ राजनीति में उनका अनुपम अवदान।

2002 से 2007 तक भारत के 11 वें राष्ट्रपति बने, वो थे महान।

अग्नि ,पृथ्वी ,आकाश मिसाइल परीक्षण से ,कहलाए “मिसाइल मैन” वैज्ञानिक की पाई पहचान।

1980 में पोखरण परमाणु परीक्षण अनुसंधान से ,प्रौद्योगिकी का किया उत्थान ।

निराभिमानी, मेहनती, सादा जीवन उच्च विचार , चेहरे पर रहती निर्मल मुस्कान।

भारत माता के सच्चे सपूत “भारत रत्न” डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की बड़ी शान।

दूरदृष्टा राजनीतिज्ञ ,विद्यार्थियों के महान गुरु पर ,है सबको गुमान।

अग्नि ,पृथ्वी ,त्रिशूल, नाग मिसाइल अनुसंधान से बढा़ई देश की आन- बान और शान।

पद्म भूषण, पद्म विभूषण ,”भारत रत्न “मिला उन्हें भारत का सर्वोच्च सम्मान।

जीवन पर्यंत ज्ञान बांटा, शिलांग में शैक्षणिक भाषण देते ,हृदय गति रुकने पर हुआ देह अवसान।

पुण्यतिथि 27 जुलाई 2015 को हुआ देह अवसान ,रोया पूरा हिन्दूस्तान।

वे अमर है ,सदियों तक होता रहेगा उनका गुणगान ।

कोटि-कोटि नमन, अर्पित श्रद्धा सुमन सम्मान।

डॉक्टर ए. पी.जे.अब्दुल कलाम जी थे महान।

रचयिता

डॉक्टर शशिकला अवस्थी इंदौर मध्य प्रदेश

रचना मौलिक स्वरचित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!