बिहार

एम एस केशरी पब्लिकेशन ने आयोजित किया कवि सम्मेलन

 

मुजफ्फरपुर। एम एस केशरी पब्लिकेशन द्वारा 1 जुलाई को मासिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जबकि मंच संचालन मुस्कान केशरी एवं सुजाता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. संजय पंकज, डॉ. कुमार विरल, डॉ. पंकज कर्ण, डॉ. प्रीतम कुमार झा, राज कुमार राज, डॉ. सुप्रिया सोनी सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।

इस अवसर पर सभी आमंत्रित कवियों को अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। संस्थापिका मुस्कान केशरी ने सभी साहित्यकारों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि एम एस केशरी पब्लिकेशन नियमित रूप से एकल एवं साझा काव्य-संकलनों का प्रकाशन करने के साथ-साथ काव्यगोष्ठी, जुगलबंदी, साक्षात्कार और साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। शीघ्र ही मुजफ्फरपुर साहित्यिक महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के साहित्यकार भाग लेंगे।

 

Kumar Sandeep

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सिमरा गांव का एक सामान्य परिवार में जन्मा एक युवा साहित्यकार, विद्यार्थियों का गुरू, व अपने अभिभावक का संस्कारी संतान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!