साहित्य

विधा गीत

एस के कपूर

।।रचना शीर्षक।।

।इम्तिहान समझ जिओ जिंदगी यही कहना है।

  • ।। विधा।। गीत ।।

**

इम्तिहान समझ जिओ जिंदगी यही कहना है।

धैर्य विवेक सहजता ही जीवन का धारा सा बहना हैं।।

**

मिल कर चलो कि बहुत हसीन है ये जिंदगानी।

अपनों में नहीं अपने में रहो हो जाती है बेगानी ।।

जीवन कुछ कहना सुनना और कुछ सहना है।

इम्तिहान समझ जिओ जिंदगी यही कहना है।।

**

आदर भाव से दिल की हर गांठ खुल जाती है।

नेह स्नेह-प्रेम से दिल की हर मैल धुल जाती है।।

हर जीत पक्की गर पास उत्साह संकल्प का गहना है।

इम्तिहान समझ जिओ जिंदगी यही कहना है।।

**

मीठे बोल प्यार के क्या खूब कमाल दिखाते हैं।

उतरते सीधे दिल में और चेहरे खिल जाते हैं।।

भागते नहीं वो ही जीतते जिन्हें मुसीबत में रहना है।

इम्तिहान समझ जिओ जिंदगी यही कहना है।।

**

रचयिता।।एस के कपूर”श्री हंस”

बरेली।।

©. @. skkapoor

सर्वाधिकार सुरक्षित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!