Uncategorized

वार्ड 18 के विकास की नई पहचान बने गणेशपुर के युवा पार्षद कुलदीप तोमर

चांदनी पंवार

रुड़की। नगर के गणेशपुर वार्ड संख्या 18 के युवा पार्षद कुलदीप तोमर अपने कार्यों और जनसेवा के कारण क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रहे हैं। कम समय में उन्होंने अपने वार्ड के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों के माध्यम से लोगों का विश्वास अर्जित किया है।
वार्डवासियों का कहना है कि कुलदीप तोमर हमेशा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं। वे सड़क, नाली, स्वच्छता, शिक्षा तथा अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आमजन की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाकर उनका समाधान कराने का निरंतर प्रयास करते हैं। यही कारण है कि वे युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों के बीच भी लोकप्रिय हैं।
कुलदीप तोमर सामाजिक जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं।सामाजिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने तथा लोगों को एकजुट रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने कई परिवारों के बीच आपसी मतभेद समाप्त कर सामाजिक सौहार्द को मजबूत किया है।
वार्डवासियों के अनुसार, पार्षद कुलदीप तोमर के नेतृत्व में वार्ड में विकास कार्यों को गति मिली है, जिसमें कुलदीप तोमर की सक्रिय भागीदारी भी सराहनीय रही है।
वार्डवासियों का मानना है कि जनसमस्याओं के समाधान, विकास कार्यों की निगरानी और सामाजिक एकता को मजबूत करने में कुलदीप तोमर की भूमिका प्रेरणादायी है। लोगों को उम्मीद है कि भविष्य में भी वे इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने वार्ड के विकास में योगदान देते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!