E-Paper

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व कलम देकर किया गया सम्मानित


अहरौला। राधाकृष्ण मंदिर पर मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मनोनीत नए पदाधिकारी को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय के द्वारा सम्मानित किया गया सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बुढ़नपुर और फूलपुर के नव निर्वाचित ग्रापए के पदाधिकारियों और सदस्यों को अंगवस्त्र,डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि ठंडी, बरसात हो या फिर गर्मी ग्रामीण पत्रकार दिन रात समाज सेवा करते रहते है।ये समाज में घटित हो रही घटनाओं और दुर्घटनाओं,भ्रष्टाचार को लेखनी के माध्यम से उजागर करते है और समाज को आईना दिखाने का काम करते है कहां की पत्रकारों को सरकार की तरफ से मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना चाहिए चाहे वह ट्रेन और बस की यात्रा सुविधा हो या स्वास्थ्य संबंधी।अभिषेक ने आगे कहा कि इनका सम्मान उनके लिए गौरव की बात है। मौके पर ग्रापए के फूलपुर अध्यक्ष शशिकांत पांडेय, बूढ़नपुर अध्यक्ष अखिलेश चौबे,रुपेश तिवारी, श्याम सिंह,जितेंद्र शुक्ला,सुमित उपाध्याय,बबलू शुक्ल,सिद्धेश्वर पांडेय,वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!