साहित्य

जीवन एक संगीत है

डाॅ सुमन मेहरोत्रा

जीवन एक संगीत है

जीवन एक मधुर संगीत है,
हर पल इसमें एक नई रीत है।
कभी सुर ऊँचे, कभी मंद तान,
इन्हीं से बनता जीवन गान।

हँसी की ताल, आँसू का स्वर,
दोनों मिलकर रचते हैं असर।
सुख-दुःख की यह साज-संवार,
जीवन को देती मधुर आकार।

संघर्ष यहाँ लय सिखलाता,
धैर्य हमें ताल में लाता।
जो समझ गया इसका विधान,
उसका जीवन बनता महान।

सरल भाव, सच्ची प्रीत,
यही जीवन की सुंदर गीत।
आशा की बाँसुरी जब बजे,
मन में विश्वास दीपक सजे।

कर्मों की वीणा सधे हाथों में,
सफलता गूँजे हर साँसों में।
जो प्रेम सुरों को थामे चले,
उसका जीवन मधुर राग।

डाॅ सुमन मेहरोत्रा
मुजफ्फरपुर, बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!