यूपी

मानस के प्रसून का भव्य लोकार्पण समारोह सम्पन्न

धामपुर । नगर की सरस कवयित्री विनोद शर्मा की नई काव्य कृति मानस के प्रसून का विमोचन लोकार्पण भव्य साहित्य समारोह के साथ संपन्न हुआ।

स्वास्तिक गार्डन स्थित सभागार में भारती काव्यम् के बैनर तले मंचासीन अतिथियों वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार सत्यराज, लोकप्रिय कवयित्री सुशीला जोशी विद्योतमा (मुजफ्फरनगर), डॉ.गजेन्द्र बटोही (हल्द्वानी),इंद्रदेव भारती (नजीबाबाद), डॉ.शंकरलाल शर्मा क्षेम,विनोद शर्मा आदि ने मानस के प्रसून काव्यकृति का विमोचन लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शुचि शर्मा ने किया। मंचासीन अतिथियों ने काव्य संकलन के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। कवयित्री विनोद शर्मा ने अपनी काव्ययात्रा और रचनाधर्मिता पर चर्चा के साथ साथ काव्यपाठ कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
समारोह के दूसरे चरण में कवि नरेंद्रजीत अनाम की सरस्वती वंदना के साथ आरंभ कवि सम्मेलन में नजीबाबाद से पधारी नीमा शर्मा, कपिल जैन, कर्मवीर सिंह, रविन्द्र कुमार, इन्द्रदेव भारती,फूलमाला वर्मा ,बिजनौर से पधारे रमेश राजहंस,डॉ.अशोक कुमार शर्मा, हल्द्वानी से पधारे डॉ.गजेन्द्र बटोही, मुजफ्फरनगर से पधारी सुशीला जोशी विद्योतमा,रचना शास्त्री,डॉ.पूनम चौहान, सत्यराज,नीरजा सिंह, डॉ.कंचन शर्मा, राजकुमार सिंह,डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’, हरिकांत शर्मा,शुचि शर्मा, डॉ रश्मि शर्मा रावल,मीरा गोयल आदि ने समसामयिक कविताएं, लघुकथा और व्यंग्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के तीसरे चरण में साहित्य सम्मान समारोह में अनेक साहित्यकारों का सारस्वत सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!