सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्य तिथि पर एकता काव्य गोष्ठी का आयोजन

*सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्य तिथि पर एकता काव्य गोष्ठी का आयोजन*
जौनपुर।
पूर्वांचल काव्य मंच जौनपुर के पटल पर सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि 15 दिसंबर 2025 को एकता काव्य गोष्ठी का आयोजन मंच के संस्थापक श्री राजबहादुर यादव द्वारा किया गया। सभी सम्मानित रचनाकारों ने अपनी रचनाओं में सरदार पटेल के साहसिक कार्यों एवं अखंड भारत निर्माण पर उच्च कोटि की प्रस्तुति दी। काव्य गोष्ठी में वाराणसी से श्री अनिल कुमार राजभर, श्री आलोक कुमार यादव,मेरठ से डाॅ मोहिनी जी, छत्तीसगढ़ से श्री अशोक कुमार साहू, जौनपुर से श्री ओमप्रकाश खरे, नरसिंहपुर म०प्र० से श्रीमती गायत्री ठाकुर ‘सक्षम’, उन्नाव उ०प्र० से श्री अवधेश श्रीवास्तव आदि कवियों ने अपनी अनुपम प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रामदेव शर्मा ‘राही’ छाता, मथुरा, विशिष्ट अतिथि डॉ मधुकर राव लारोकर ‘मधुर’ नागपुर, महाराष्ट्र एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रामसाय श्रीवास ‘राम’ छत्तीसगढ़ रहे। मंच संचालन श्रीमती रचना वानिया (मेरठ) एवं राजबहादुर यादव (जौनपुर) द्वारा किया गया।



