पेंशनर्स दिवस पर शासन से अपील की पेंशनरों को देए मंहगाई राहत में भेदभाव ना हो
बिजली कंपनियां पेंशनर्स को पुनः बिजली बिल सुविधा दे - राकेश डी पी पाठक

इंदौर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने पेंशनर्स दिवस पर कहा कि संस्थान,उद्योग की प्रगति और समृद्धि के लिए अपने जीवन का अमूल्य समय, योगदान देने वाले होते हैं पेंशनर्स। शासन,प्रशासन और प्रबंधन को उनके सम्मान एवं समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सोच से निर्णय व कार्य करना चाहिए। राकेश डी पी पाठक ने राज्य सरकार और ऊर्जा विभाग से अपील करते हुए आग्रह किया है कि पेंशनरों को मंहगाई राहत नियमित कर्मियों के साथ ही एक समान रूप से देना चाहिए। नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और पेंशनर्स को देए महंगाई राहत, परिवार पेंशन राहत में लम्बे समय से अंतर चला आ रहा है इसे खत्म करना चाहिए।बिजली कंपनियों में पेंशनर्स को पूर्व में मिल रही बिजली बिल में राहत सुविधा को पुनः प्रारंभ करना चाहिए।
राकेश डी पी पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश पुनर्गठन 2000 की धारा 49 (6) का विलोपन किया जाएं जिससे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग सात से आठ लाख पेंशनरों को राज्य कर्मचारियों को देय तिथि से ही मंहगाई राहत का लाभ मिल सके। पाठक ने कहा कि राज्य के बटवारे की धारा 49(6)बर्ष 2000 के पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों पर लागू होती है किन्तु शासन के कुछ अधिकारियों के द्वारा इसकी गलत व्याख्या कर इसे 2000 के बाद सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों, पेंशनर्स पर भी लागू कर दी गई थी। इस कारण आज 25 वर्षों से पेंशनर्स लगातार परेशान हो रहे हैं। उनके साथ इस धारा के नाम से लम्बे समय से भेद-भाव हों रहा है।
महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से आग्रह किया है कि मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग के आधीन सभी बिजली कंपनियों के पेंशनर्स की पेंशन की सुरक्षा की गारंटी राज्य सरकार द्वारा ली जाना चाहिए।
पाठक ने कहा कि पेंशनरों को 70,75,80,85,90,95, और 100 वर्ष के साथ ही क्रमशः 5 प्रतिशत,10 प्रतिशत, 15 प्रतिशत, 20 प्रतिशत, 30 प्रतिशत, 40 प्रतिशत, 40 प्रतिशत, 50 प्रतिशत, 100 प्रतिशत का अतरिक्त लाभ दिया जाए।
नई पेंशन योजना (एनपीएस) को खत्म किया जाए, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल किया जाए और सभी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।
महामंत्री राकेश पाठक ने कहा कि देश के सभी सेवा निवृत्त 65 बर्ष की आयु वाले पेंशनर्स को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएं।
कम्यूटेशन कटौती की अवधि पर वर्तमान में चल रहे ब्याज दर अनुसार निर्धारित किया जाना चाहिए।
फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि इसके अलावा भी पेंशनर्स की अनेक मांगें, समस्याएं हैं किन्तु हमें पूरा विश्वास है कि सरकार और बिजली सेक्टर के अतरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा जी, एवं सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध संचालक गणों जी द्वारा जल्द से जल्द संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक से उचित कदम उठाया जाएगा, जिससे सम्माननीय पेंशनरों की मांगों, समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
पेंशनर्स दिवस पर फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक, वरिष्ठ नेता यू के पाठक, दिनेश दुबे, सीताराम कुरचानिया, अनूप वर्मा, के एन अग्निहोत्री,उमाशंकर दुबे, विमल महापात्र, अवनीश तिवारी,मोहन श्रीवास, एम पी तिवारी, राजेश मिश्रा, अजय चौबे,विनय पाठक,रवि चौबे,मोहित पटेल, योगेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव सहित फेडरेशन के सभी साथियों ने सम्माननीय सभी पेंशनर्स साथियों को बधाई देते हुए उनके सक्रिय जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
फेडरेशन (जबलपुर) शाखा इंदौर



