
अहरौला। थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी 32 वर्षीय युवक ने बुधवार को जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूद कर जान दें दिया।जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को हुई कोहराम मच गया।गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव आया तो स्वजनों के करुण क्रंदन से ग्राम वासियों की आँखें नम हो गई।बृहस्पतिवार शाम को अंतिम संस्कार दुर्वासा धाम पर कर दिया।मृतक दिलीप यादव(32) पुत्र राम भूवाल यादव के बड़े भाई मनोज यादव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।पांच मई को चचेरे भाई संदीप यादव की शादी थी।शादी के दिन ही सुबह किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज को कर वह चला गया।बुधवार शाम को शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कट कर व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी पहचान पुलिस ने दिलीप यादव अहरौला थाना क्षेत्र की कंदरा गांव के रूप में की थी पुलिस का फोन उनके पिता भूवाल के पास आया तब घटना की जानकारी हुई खुशी के माहौल में परिजनों को घटना नहीं झकझोर कर रख दिया ग्राम वासियों में कोहराम मच गया। शादी की खुशी गम में बदल गई।मृतक दिलीप की मां की पहले ही मौत हो चुकी है।



