साहित्य

गणतंत्र दिवस तिरंगा

अवधेश कुमार श्रीवास्तव

तिरंगें की अपनी अलग है शान
सुरक्षित इसका है स्वाभिमान
रणबांकुरों की आंख की पुतली
भारत का अनुपम सर्वोच्च मान
तिरंगे,,,
क्या मजाल कोई कुदृष्टि भी डाले,
जांबाज देश के उसे फाड़ ही डालें
बर्दाश्त नहीं करे कोई अपमान
भारत माता की यही तो जान
तिरंगे,,,
पर्व राष्ट्रीय कोई भी होता
मान तिरंगे का ही होता
राष्ट्र अस्मिता झंड़े से ही
देशप्रेम का यह है सम्मान
तिरंगे,,,
गणतंत्र दिवस का पावन बेला
परेड देखने उमड़ा बड़ा ही रेला
गाते गीत राष्ट्रप्रेम के सब जन
सैनिक मन की अतुलित तान
तिरंगे,,,

अवधेश कुमार श्रीवास्तव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!