सेवानिवृत्त शिक्षक तथा प्रसिद्ध कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सम्मानित

मेंहदावल (संत कबीर नगर): सेवानिवृत्त शिक्षक तथा नगर के प्रसिद्ध कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति को माघ पूर्णिमा संत रविदास जन्मोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन तथा सम्मान समारोह के अवसर पर उनकी दीर्घकालीन साहित्यिक सेवाओं के लिए संस्थान का प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया l

सम्मान देने वाले हिन्दी साहित्य के वरिष्ठ कवि डॉ. शंभू नाथ त्रिपाठी “अंशुल” तथा नेपाल के विशिष्ट कवि वीर बहादुर चन्द्र “विश्राम” थे l यह कार्यक्रम हिन्दुस्तानी एकेडेमी, सिविल लाइन प्रयागराज में कल सायं संपन्न हुआ l इसमें नेपाल के चार तथा भारत के सैंतीस कवि-कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया और सम्मानित किये गये l
इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में उन्होंने पढ़ा… प्यारे कवि रविदास का, जन्म मनाते आज l पुष्प चढ़ा प्रिय चित्र पर, खूब सजाते साज ll उनकी कविताएँ बहुत सराही गईं l इस कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि डॉ. शंभू नाथ त्रिपाठी, मुख्य अतिथि महापौर गणेश चन्द्र केशरवाणी तथा विशिष्ट अतिथि नेपाल के वीर बहादुर चन्द्र विश्राम थे l उनकी इस उपलब्धि पर नगर के कवियों क्रमशः गिरिराज सिंह, बलवांत सिंह, संत प्रसाद, मोहर नाथ मिश्रा, राजेन्द्र सिंह हंस, ब्रह्म नाथ पांडेय मधुर, अम्बर बस्तवी, श्याम कार्तिकेय, छेदी लाल वर्मा, अजीत यादव , परदेसी प्रवीन राय आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई दिया है l




