साहित्य समाचार

पूर्वांचल गौरव सम्मान से सम्मानित हुए रमेशचन्द्र द्विवेदी जी एवं श्रीमती वृन्दा द्विवेदी

गोरखपुर। श्री देव दीप साहित्य संगम, गोरखपुर के पटल द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेवा निवृत्त प्राचार्य, वरिष्ठ लेखक, कवि एवं समीक्षक आदरणीय रमेशचन्द्र द्विवेदी जी तथा श्रीमती वृन्दा द्विवेदी को उनके साहित्यिक, शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान के लिए पूर्वांचल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें पूर्वांचल की साहित्यिक चेतना, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में उनके दीर्घकालिक एवं अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री देव दीप साहित्य संगम, गोरखपुर के संरक्षक श्री नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीतांबर एवं मुख्य ट्रस्टी श्री दिनेश गोरखपुरी ने उन्हें अंगवस्त्र, सम्मान-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में उपस्थित साहित्यकारों एवं गणमान्य जनों ने रमेशचन्द्र द्विवेदी जी के बहुआयामी व्यक्तित्व, उनकी रचनात्मक दृष्टि तथा शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। साथ ही श्रीमती वृन्दा द्विवेदी के सामाजिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को भी सराहा गया।
कार्यक्रम का वातावरण गरिमा, सौहार्द एवं साहित्यिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। अंत में श्री देव दीप साहित्य संगम परिवार की ओर से दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सृजनशीलता की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!