
चाय वाला आया चाय वाला
दिन भर की सुस्ती दूर हो जाये
जब मिल जाये चाय का एक प्याला।
बारिश का मौसम हो या पड़ रहा
हो पाला गर्मी हो या सर्दी हो बस
दो पल के सुकून के लिए दिख
जाये चाय वाला आया चाय
वाला।
जब मूड हो खराब मुँह से
निकल रहा हो आग का गोला
बेसन के पकौड़े के साथ जब
आ जाये चाय वाला आया चयवाला।
किसी रेस्टोरेंट के किनारे वाली
कुर्सी हो और साथ मे हो एक
बाला बातों – बातों मे बात बन
जाये जब साथ मे हो चाय का
प्याला ।
चल साथ दो बाते प्यार की कर
ले और दिन बन जाये निराला
देखो चाय वाला आया चाय वाला।
जब भी बुरा समय या हो अच्छा
समय रख भरोसा अपने पर
और पी चाय का प्याला चाय
वाला आया चाय वाला।।
संगीता वर्मा
कानपुर उत्तर प्रदेश




