
पडरौना। जनपद के उदयराज इंटर कालेज के सभागार में आयोजित “निराला शब्द सम्मान” समारोह के पावन अवसर पर दि ग्राम टूडे के समूह संपादक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय के ओपन डोर साप्ताहिक के “शिवेश्वर पाण्डेय के 1001 फायकू” विशेषांक का भव्य लोकार्पण सम्पन्न हुआ।

मंचासीन विद्वानों के करकमलों से जैसे ही विशेषांक का अनावरण हुआ,पूरा सभागार करतल ध्वनि से गूँज उठा…यह केवल एक विमोचन नहीं,बल्कि शब्द साधना, समर्पण और सृजनशीलता का जीवंत उत्सव था। मंचासीन विद्वत समाज का समूह संपादक डॉक्टर शिवेश्वर पांडेय के द्वारा आभार व्यक्त किया गया और कहां की विद्वत समाज के उत्साह वर्धन और मार्गदर्शन के द्वारा यह सब संभव हो पा रहा है मैं इसके लिए विद्वत समाज का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रेश भदौरिया ने किया,मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. वैद्यनाथ मिश्र, हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद वाजपेई, हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश महासचिव डॉ. अमर नाथ द्विवेदी, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के हिन्दी विभाग के प्रो. डॉ. गौरव तिवारी,विद्याधर्म से अलंकृत डॉ. विद्यासागर उपाध्याय,डॉ. प्रेम चन्द्र सिंह,नन्दलाल मणि त्रिपाठी,जीतेन्द्र पाण्डेय जौहर, कार्यक्रम आयोजक ओम प्रकाश द्विवेदी ओम आदि मौजूद रहे।




